उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

भैरव सेना ने बद्री-केदार मंदिर समिति को सौंपा ज्ञापन, 21 दिन में जांच की मांग

देहरादून –

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में बद्री केदार मंदिर समिति BKT C हेमंत द्विवेदी के अध्यक्ष के निजी सचिव के सीसीटीवी फुटेज के मामले में भैरव सेना ने चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने मंदिर समिति के सीईओ को पत्र लिखकर जांच की मांग की है भैरव सेवा के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि उन्होंने मंदिर समिति के सीईओ
सोहन सिंह रागड़ सोहन सिंह
को पत्र लिखकर 21 दिनों में जांच करने की मांग की है। यही नहीं संदीप खत्री ने नैतिकता के आधार पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से इस्तीफा देने की मांग के साथ ही मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने मंदिर समिति को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रकरण में संबंधित के खिलाफ जांच करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव को तत्काल बर्खास्त किया जाए और अगर 21 दिनों में इस मामले की जांच नहीं होती है तो भैरव सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

बाइट – संदीप खत्री, केंद्रीय अध्यक्ष, भैरव सेना, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button