उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और जनसेवा पर दिए सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराते हुए पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही, जोशीमठ में भी राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र गति से शुरू करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर आगामी नवंबर में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। जनसेवाओं को सुगम बनाने के लिए उन्होंने भविष्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी और बीडीओ कार्यालयों को एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से स्थापित करने की योजना पर भी बल दिया।

ग्राम स्तर पर सेवा सुगमता के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सप्ताह में एक दिन पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, आशा और आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री की उपस्थिति पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार अनिवार्य की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button