उत्तराखंड

भगवानों के स्वरूप का सम्मान बनाए रखने की करणी सेना ने करी मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी 

धार्मिक भावनाओं से जुड़े एक अहम मुद्दे को लेकर आज स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया।मांग की गई है कि भगवानों के स्वरूप को सड़कों और मंचों पर नचाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और झांकियों को केवल सम्मानजनक तरीके से ही नगर भ्रमण कराया जाए।

दरअसल, हाल के दिनों में धार्मिक झांकियों के दौरान भगवानों के स्वरूप धारण किए कलाकारों से सड़क और मंचों पर नृत्य करवाने के मामले सामने आए हैं, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।इसी को लेकर आज करणी सेना वा विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया कि भगवानों के स्वरूप को मनोरंजन का माध्यम न बनाया जाए, बल्कि उनकी गरिमा और आस्था का पूरा सम्मान रखा जाए।साथ ही यह भी मांग की गई कि यदि झांकी निकाली जाए तो उसे पारंपरिक और मर्यादित ढंग से ही नगर भ्रमण कराया जाए, अन्यथा इस प्रकार के आयोजनों की अनुमति न दी जाए।वहीं प्रशासन ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

अब देखने वाली बात होगी कि इस मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button