उत्तराखंड

जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक)को नामित पार्षद बनाए जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून में महानगर मंत्री एवं श्रीदेव सुमन नगर मंडल के प्रभारी तथा पूर्व सैनिक जगदीश सेमवाल  को नामित पार्षद बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर माननीय सैनिक कल्याण मंत्री एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने जगदीश सेमवाल को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जगदीश सेमवाल अपने अनुभव एवं संगठनात्मक दायित्वों के अनुरूप नगर निगम क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुरेंद्र राणा सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जगदीश सेमवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर महानगर मंत्री एवं नामित पार्षद जगदीश सेमवाल (र्पूव सैनिक) वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, वे उसका पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button